एटीएम बूथ में युवक ने युवती को दिखाया प्राइवेट पार्ट, अरेस्ट

[object Promise]

मुंबई । एक युवती से ठाणे के एटीएम बूथ में  रविवार सुबह छेड़छाड़ की घटना हुई। महिला को ऑटोरिक्शा का किराया देना था और संयोग से उसका बर्थडे भी था, इसलिए वह सुबह 3:00 बजे के करीब एटीएम बूथ में पैसा निकालने गई थी।जानकारी के अनुसार, पैसा निकालने के दौरान उसे दिक्कत आई, तो एक युवक उसकी मदद के बहाने आगे आया।

लेकिन, इस दौरान उसने युवती को कई बार टच किया और हद तो तब हो गई, जब वह अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर एटीएम में खड़ा हो गया। युवती ने उसकी घिनौनी हरकत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

जब वह एटीएम बूथ से बाहर आई, तो उसे पुलिस की पीसीआर वैन दिखाई दी। उसने पुलिसकर्मियों को पूरा विडियो दिखाकर घटना की सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने फौरन उस युवक का पीछा करना शुरू कर दिया।

उधर, युवती ने पूरा विडियो ट्वीट कर लिखा, ‘वह अपने इलाके को हमेशा सेफ मानती रही है। ऐसी घटना की उसे उम्मीद नहीं थी। एक बीमार मानसिकता वाले शख्स ने ऐसी हरकत उस जगह की, जहां कैमरे लगे होते हैं। आखिर यह सब कब रुकेगा?’ उसने विडियो को #ठाणेसिटीपुलिस और #सीपीमुंबईपुलिस को भी टैग किया। मुंबई पुलिस ने विडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की और शाम 4 बजे के करीब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *