तेज हुआ हमला, यूक्रेन का दावा उसने रूस के 5 विमान और 1 हेलीकॉप्टर को मार गिराया

यूक्रेन| यूक्रेन रूस के बीच युद्ध आरम्भ हो गया है। जहां रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और यूक्रेन को हथियार डालने की चेतावनी दी वहीं यूक्रेन की सेना ने रूस पर हमले के बाद बेलारूस पर भी आक्रमण कर दिया है। यह हमला इतना घातक है की हर तरफ सिर्फ आग की लपटें दिखाई दे रही है। खेरसन एयरपोर्ट पर यूक्रेन ने हमला कर माहौल अस्त व्यस्त किया है। 

 वहीं यूक्रेन की सेना ने दावा किया है की उसने आक्रमक रुख अपनाते हुए रूसीय लुहनस्क इलाके में 5 रूस के विमान और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। वही रूस ने इसके जवाब में यूक्रेन पर मिसाइल से ताबड़तोड़ प्रहार आरम्भ किया है। दोनो देशो के मध्य जारी आक्रमक हमले ने पूरे विश्व की चिंताएं बढ़ा दी है। 
बता दें इस हमले से आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा है भारत मे शेयर बाजार अचानक से नीचे आ गया है। रुपया 55 पैसे नीचे गिर गया है। जिसके बाद यह 75.16 की दर पर आ गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *