इलेक्ट्रिक एयरप्लन : Alice commuter जल्द भरेगी उड़ान, फुल चार्ज होने पर 9 पैसेंजर्स को लेकर 1046 किमी उड़ सकेगी

इलेक्ट्रिक प्लेन स्टार्टअप ईविएशन एयरक्राफ्ट लिमिटेड (Eviation Aircraft Ltd) की इलेक्ट्रिक एयरप्लेन एलिस कम्युटर एयरक्राफ्ट (Alice commuter aircraft) इस साल पहली बार उड़ान भरेगी। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2024 में पूरी तरह कमर्शियल मार्केट में एंट्री से पहले कंपनी अपने पायनियरिंग मॉडल Alice commuter की पहली फ्लाइट इस साल के सेकेंड हाफ में उड़ान भरेगी।

कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इसमें 1 साल की देरी हुई है। आपको बता दें कि Alice commuter एकसाथ ज पैसेंजर्स को लेकर फुल चार्ज होने पर 1046 किमी यानी 650 मील तक उड़ान भरने में सक्षम है। इतनी उड़ान क्षमता Alice commuter को अमेरिरी कम्युटर मार्केट के लिए परफेक्ट बनाती है, जहं अभी कई वेरायटी के लाइट एयरक्राफ्ट ऑपरेट कर रहे हैं।

इस इलेक्ट्रिक एयरपक्राफ्ट Alice commuter की खासियत यह है कि यह वर्टिकल टेकऑफ के बदले ट्रेडिशनल फिक्स्ड विंग डिजाइन से लैस है। Alice commuter दूसरे eVTOL planes से बड़ी है। इसमें T शेप्ड टेल की जगह V शेप्ड टेल दी गई है। इसके विंग्स में प्रोपल्शन के लिए 2 इलेक्ट्रिक इंजन लगे हुए हैं।

Alice commuter में बैटरी लगी हुई है, जिससे भविष्य में इसमें टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट आसानी से किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि अभी उनके पास Alice commuter एयक्राफ्ट के 150 से ज्यादा ऑर्डर हैं, जिनमें Cape Air के साथ कई अमेरिकी और ब्रिटिश कंपनियां शामिल हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *