[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पिछले दिनों असमय हुए राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार रामायण यादव की मौत ने क्षेत्र के समाजसेवियों , नेताओं , पत्रकारों व आम जनों को झकझोर दिया है । आज पडरौना के होटल स्काई लार्क में आयोजित शोक सभा में स्व. यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को आयोजित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्व. रामायण यादव की असमय मौत ने हम पत्रकारों को झकझोर दिया है । वे पत्रकारिता जगत के सच्चे सिपाही थे । उनके रिक्त स्थान को भरा नहीं जा सकता है । हम सभी पत्रकारों की संवेदनाए पीड़ित परिवार को है ।
वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्र ने कहा कि रामायण यादव लगभग दो दशकों से पत्रकारिता जगत में अपने कलम की छाप छोड़ने में कामयाब रहे , वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे । गरीबों , मजदूरों की आवाज बन कर समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित करते थे । अंत में स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई , साथ ही दो मीनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई ।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश राय , संजय चाणक्य , ज्योतिभान मिश्रा , पवन मिश्रा , आदित्य दिक्षित , दीपक मिश्रा , आदित्य श्रीवास्तव , राजकुमार भट्ट , राजन विश्वकर्मा , गुड्डू निषाद , अनूप यादव , अजीत कुमार भोलू , अनिल जायसवाल , धर्मेंद्र यादव , संदीप चौधरी , टीपू सुल्तान , केडी यादव , राकेश कुशवाहा , सुमंत दुबे , गयासुद्दीन अंसारी , सुरेंद्र शर्मा , राजेश दुबे , सुनील तिवारी , शैलेन्द्र गुप्ता , अफजल अंसारी , नईम अंसारी , राकेश श्रीवास्तव , उमर अंसारी , विनय उपाध्यय , अशोक कुमार मिश्र , जेड ए सिद्दीकी , खुर्शेद आलम आदि लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply