लोकसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा की गई बैठक

[object Promise]

रिपोर्ट विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : थाना प्रांगण में शनिवार को अंतरराज्यीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में की गई।जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में बिहार के नौहट्टा व चुटिया थाना प्रभारी,एसडीपीओ डेहरी,एसडीपीओ हुसैनाबाद, एसडीपीओ नगर उंटारी, एएसपी डेहरी, थाना प्रभारी देवरी,थाना प्रभारी मझिआंव, थाना प्रभारी केतार, ओपी प्रभारी हरिहरपुर सहित झारखंड-बिहार के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सोन व कोयल नदी में नाका बंदी करने व जगह-जगह पर चेक पोस्ट लगाने पर भी चर्चा की गई। दोनो राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद करने पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने मसवरा दिया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पुलिस हर मोर्चे पर सजग रहेगी। चाहे पशु तस्करी,अवैध शराब की तस्करी सहित बिना कागजात के वाहनों पर पुलिस शख्ती बरतेगी।मौके पर हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, कांडी थाना प्रभारी दीपक कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी विनय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *