[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली उर्फ चकिया के सामने गुरूवार की शाम एक युवक को ईयर फोन से बात करते हुए रेलवे लाइन पार करना महंगा पड़ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।
ग्राम पंचायत देवकली उर्फ चकिया निवासी रामदरश प्रजापति का 17 वर्षीय पुत्र विशाल गांव के पश्चिम स्थित रेलवे लाइन के पास पहुंचा तो मोबाइल से ईयर फोन लगा कर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसे अपनी तरफ आ रही मौत रुपी ट्रेन न तो दिखाई दी, न ही उसकी आवाज सुनाई दी।
ट्रेन की चपेट में आकर वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जब तक लोग उसके पास पहुंच कर बचाव का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। ग्रामवासियों के अनुरोध पर पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
Leave a Reply