फिल्मी स्टाइल में हाथ में Automatic Weapon लहराते स्वाट टीम, सामने आया विडियो, पुलिस महकमे में मच गया हड़कंप

फिल्मी  स्टाइल में हाथ में Automatic Weapon लहराते स्वाट टीम,  सामने आया विडियो, पुलिस महकमे में मच गया हड़कंप

लखनऊ/बस्ती। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ पुलिसवालों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस की स्वाट टीम के सदस्य फिल्मी अंदाज में हाथ में ऑटोमैटिक हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीछे एक गाना भी बज रहा है और ऐसा लग रहा है कि यह किसी एनकाउंटर सीन का हिस्सा है।

इंस्पेक्टर (Inspector) के हाथ में हथियार है और उनके साथ चल रहे लोगों के हाथ में भी हथियार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। विडियो सामने आने के बाद 8 लोगों की स्वाट टीम को भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी लोगों को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आया है. इस वीडियो में बस्ती जिले के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। विक्रम सिंह यूपी पुलिस की स्वाट टीम में तैनात हैं। विडियो को एकदम फिल्मों की तर्ज पर फिल्माया गया है. इसमें स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह हाथ में पिस्टल लिए हुए अपने चार सहयोगियों को निर्देश दे रहे हैं. इस दौरान उनकी टीम के एक शख्स के हाथ में एके-47 नजर आती है जबकि तीन अन्य के पास पिस्टल दिख रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने यूपी डीजीपी ओपी सिंह को टैग करते हुए विक्रम सिंह समेत उनके साथ मौजूद लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बस्ती की स्वाट टीम का सिंघम स्टाइल में वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ओपी सिंह ने इसका संज्ञान लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *