महाराष्ट्र के सियासी घमासान में जाने किस राजनेता ने क्या कहा

राष्ट्रीय:- महाराष्ट्र में इस समय सियासी घमासान जारी है। विधान परिषद के नतीजे आने के बाद पार्टी के प्रमुख लीडर एकनाथ शिंदे अपने समर्थकों के साथ बागी हो गए हैं। कई लोग यह कयास लगा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे शिवसेना का साथ छोड़ सकते हैं लेकिन इन अटकलों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि वह हम बावा साहेब ठाकरे की पार्टी शिवसेना का साथ नहीं छोड़ेंगे। लेकिन अब महाराष्ट्र की राजनीति में शिंदे को लेकर अलग अलग राजनेता अलग अलग तरह के बयान दे रहे हैं। तो आइये जानते हैं महाराष्ट्र के सियासी घमासान को लेकर किसने क्या कहा। 

उद्धव ठाकरे:- उद्धव ठाकरे ने शिंदे को लेकर कहा है कि मुझे विश्वास है कि वह मेरी बात सुनेंगे और जल्द ही पार्टी में सभी विधायक एक साथ होंगे। वही राकपा और कांग्रेस हमारे साथ है। 
संजय राउत:- शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि शिंदे से संपर्क की कोशिश जारी है वह हमारे पुराने मित्र हैं। हम जल्द मुलाकात कर उनके समस्याओ का हल निकालेंगे और उनकी बात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तक पहुंचाई जाएगी। 
रामदास आठवले:- देवेंद्र फडणवीस के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा महाराष्ट्र में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है। अब वह समय आ गया है जब महाराष्ट्र से उद्धव ठाकरे की सरकार गिर जाएगी। 
शरद पवार:- महाराष्ट्र में मची राजनीतिक हलचल को लेकर शरद पवार ने कहा मुझे मालूम हुआ है कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है। वही इस वोटिंग के लोग अलग अलग मायने निकाल रहे हैं। लेकिन पिछले 50 सालों से मैने देखा है कि क्रॉस वोटिंग के बाद भी सरकार चली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *