डेस्क। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा वैज्ञानिकों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाया है। बता दें कि सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित ‘साइंस लीडर्स कॉन्क्लेव 2022’ रविवार को समाप्त हो गया। इसी मौके पर मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक वैश्विक समस्याओं के समाधान खोजने में सबसे आगे रहकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा “हमने उन्हें COVID-19 वैक्सीन विकसित करने के लिए एक साथ आते देखा है। भारत अब सभी क्षेत्रों में आत्मानिभरता की ओर देख रहा है। हम एक शक्तिशाली, आत्मनिर्भर देश के रूप में उभरना चाहते हैं।
सरकार मौलिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी विकास और स्टार्टअप को समर्थन देने के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है”, किशन रेड्डी ने अपने बयान में कहा।
बात दें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न विषयों में 160 अनुसंधान संस्थानों के निदेशकों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। भारत के लिए प्रासंगिक मुद्दों की पहचान करने के लिए विचार-विमर्श किया गया, और देश के लिए प्रस्तावित एक रोडमैप, ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी विज़न 2047’ पर चर्चा हुई।
Leave a Reply