विकास कुमार गौतम
कौशाम्बी में 19 सितंबर को एक युवक को निवस्त्र कर के पेड़ से बांध कर पिटाई की जिसका वीडियो वारयल हो गया घटना के इतने दिन बाद अब पुलिस को होश आया।
कौशांबी जिले के बिहका गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने एक युवक को निर्वस्त्र कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस घटना का वीडियो वॉयरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि, हमलावर पिटाई के बाद युवक को बेहोशी हालत में थाने में फेंक गए थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने जांच की बात कही है।
19 सितंबर की है घटना: परिजनों के मुताबिक, यह घटना 19 सितंबर की है। उस दिन युवक गांव में ही था। तभी अचानक कुछ लोगों ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए घेर लिया। हंगामा बढ़ने पर गांव के तमाम लोग जुट गए। भीड़ ने युवक को निर्वस्त्र कर बिजली के खंभे से बांध दिया। लात-घूंसो और लाठी डंडे से पिटाई की। युवक भीड़ के आगे गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। बारी-बारी से कई लोगों ने उस पर डंडे बरसाए।
थाने से मात्र 200 मीटर दूर हुई घटना: जिस गांव की यह घटना है वह पूरामुफ्ती थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर है। भीड़ ने पिटाई के बाद घायल युवक को थाने ले जाकर छोड़ा था। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। दिव्यांग भाई का आरोप है कि, आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
एसपी बोले, युवक ने महिला के सामने खुद उतार दिए थे कपड़े: एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, उन्होंने खुद भी यह वीडियो देखा है। जांच में पता चला है कि युवक ने किसी महिला के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। इसके कारण लोगों ने इसकी पिटाई की। केस दर्ज कर लिया गया है। पिटाई करने वाले लोगो को चिन्हित कर जल्द उनकी गिरफतारी भी की जाएगी। sp ने जाच के आदेश दे दिए ।
Leave a Reply