सैमसंग और अपोलो क्लिनिक ने असंचारी रोगों (NCDs) पर प्रभावी उपायों के लिए मोबाइल क्लिनिक का शुभारंभ किया

सैमसंग और अपोलो क्लिनिक ने असंचारी रोगों (NCDs) पर प्रभावी उपायों के लिए  मोबाइल क्लिनिक का शुभारंभ किया

चेन्नई : सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने आज सैमसंग-अपोलो मोबाइल क्लिनिक  शुरू किया। बड़े पैमाने पर फैलते हुए असंचारी रोगों पर गुणवत्तापूर्ण, निवारक स्वास्थ्य देखभाल के लाभ समाज के वंचित वर्गों को प्रदान करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। ग्रामीण इलाकों में अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करना और इसके लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना सैमसंग और अपोलो हॉस्पिटल्स समूह का उद्देश्य है। तमिलनाडु राज्य के माननीय राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित द्वारा सैमसंग-अपोलो मोबाइल क्लिनिक का
उद्घाटन किया गया। अपोलो हॉस्पिटल्स समूह के अध्यक्ष डॉ प्रताप सी रेड्डी, अपोलो हॉस्पिटल्स की सह-प्रबंध निदेशक श्रीमती संगीता रेड्डी, चेन्नई के सैमसंग मैन्युफैक्चरिंग प्लान्ट के प्रबंध निदेशक श्री. जे यंग यांग इस अवसर पर उपस्थित थे।

सैमसंग-अपोलो मोबाइल क्लिनिक असंचारी रोगों के लिए अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाएं प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से सक्षम है। पूरी दुनिया में असंचारी रोगों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। 50% से अधिक मौतों का कारण बनने वाली मधुमेह, कैंसर, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी असंचारी बिमारियों की गंभीरता भारत में भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। सैमसंग-अपोलो मोबाइल क्लिनिक को समाज में जागरूकता निर्माण कर, असंचारी बीमारियों के शुरुआती लक्षणों का निदान करने और निवारक परिक्षण के लिए बनाया गया है। असंचारी रोगों से निपटना इस पहल का लक्ष्य है। ग्रामीण इलाकों में यह क्लिनिक प्राथमिक परिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा। अपोलो हॉस्पिटल्स के चिकित्सा प्रोफेशनल्स इस पहल के माध्यम से प्राथमिक परीक्षा और शिविर आयोजित करेंगे।

तमिलनाडु के माननीय राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, सैमसंग और अपोलो हॉस्पिटल्स के बीच यह साझेदारी बहुत ही सराहनीय है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके, भारत को अधिक स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की मैं सराहना करता हूं। इससे लोगों को उनके घर के बहुत ही नजदीक अच्छीं निवारक और नैदानिक ​​सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस दिशा में अपोलो हॉस्पिटल्स और सैमसंग बहुत ही मौल्यवान कार्य कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना समय की मांग है। इस पहल को शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है।

इस संस्मरणीय अवसर पर, अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रताप सी रेड्डी ने कहा, देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर पाना यह भारत के सामने एक बड़ी चुनौती है। असंचारी रोगों की बढ़ती मात्रा के कारण यह चुनौती और भी गंभीर हो गई है। एक अनुमान के अनुसार, दुनिया भर में, 17 मिलियन लोग हृदय रोग से अपनी जान गवा देते हैं। जल्द से जल्द निदान और निवारक उपाय यह इसके लिए एकमात्र समाधान है। लेकिन हमारे विशाल देश में समय और दूरी की बाधाओं के कारण हर व्यक्ति अस्पताल तक नहीं पहुंच सकता है। अपोलो हॉस्पिटल्स ने स्वास्थ्य सेवाओं की कमी की समस्या से निपटने का फैसला किया है। सैमसंग की मदद से, हम मोबाइल क्लिनिक शुरू कर रहे हैं, जो जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। मोबाइल क्लिनिक की शुरुआत तमिलनाडु राज्य से की गई है, लेकिन जल्द ही इस पहल को अन्य राज्यों तक पहुँचाया जाएगा। एनसीडी के खिलाफ हमारी लड़ाई मात्र महानगरों तक सीमित नहीं है, तो स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों तक सीमित क्यों रखें। अपोलो हॉस्पिटल्स प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहें। स्वस्थ और खुशहाल नागरिक ही समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। अपोलो हॉस्पिटल्स इसमें योगदान दे रहा है।

सैमसंग इंडिया के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष श्री. पीटर ऱ्ही ने बताया, सैमसंग समाज को बदलने और लोगों के लिए एक बेहतर जीवन बनाने की इच्छा रखता है। अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ मिलकर सैमसंग-अपोलो मोबाइल क्लिनिक प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। तमिलनाडु में वंचित वर्गों के लोगों को असंचारी बिमारियों के लिए सैमसंग-अपोलो मोबाइल क्लिनिक मेडिकल स्क्रीनिंग कैम्प्स और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में प्रदान करेगा। इस साझेदारी से हम स्वास्थ्य सेवाओं की कमीयों को दूर कर क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना चाहते हैं। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड सैमसंग कंपनी अपने उत्पादों और कामों के माध्यम से दुनिया को प्रभावित करती है, नए विचारों और प्रौद्योगिकी की मदद से भविष्य को आकार देती है। सैमसंग ने टीवी, स्मार्टफोन, पहनने योग्य डिवाइस, टैबलेट, डिजिटल उपकरण, नेटवर्क सिस्टम और मेमोरी, सिस्टम एलएसआई, फाउंड्री और एलईडी सुविधाओं की दुनिया को पूरा बदल दिया है।

सैमसंग इंडिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहां http://news.samsung.com/in सैमसंग इंडिया न्यूज़रूम से संपर्क करें। हिंदी से जानकारी प्राप्त करने के लिए, कृपया सैमसंग न्यूज़ रूम भारत से https://news.samsung.com/bharat संपर्क करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं – @SamsungNewsIN अपोलो हॉस्पिटल्स 1983 में डॉ. प्रताप रेड्डी ने अगुवाई करते हुए भारत का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल चेन्नई में शुरू किया – अपोलो हॉस्पिटल्स। यह एशिया का सबसे बड़ा और सर्वाधिक विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करनेवाला समूह है, इस समूह में 71 अस्पतालों में 12,000 से भी अधिक बेड्स, 3300 से ज्यादा फार्मेसीज, 90 से अधिक प्राइमरी केयर एंड डायग्नोस्टिक क्लीनिक, 110 से अधिक टेलीमेडिसिन सेंटर्स और 15 से भी अधिक मेडिकल एजुकेशन सेंटर्स, ग्लोबल क्लिनिकल ट्रायल्स, एपिडेमीओलॉजिकल संशोधन, स्टेम सेल और जेनेटिक संशोधन पर विशेष ध्यान देनेवाला रिसर्च फाउंडेशन इसमें शामिल हैं। अपोलो हॉस्पिटल एकात्मिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हुए नई चिकित्सा क्रांति में अग्रेसर है। महत्त्वपूर्ण निवेश के साथ भारत के चेन्नई में उन्होंने एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का पहला प्रोटोन थेरेपी सेंटर शुरू किया है। हर चार दिनों में अपोलो हॉस्पिटल्स समूह एक मिलियन लोगों के जीवन को स्पर्श करता है, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं हर एक व्यक्ति के लिए उपलब्ध कराना इस समूह का उद्देश्य है।

भारत सरकार ने अपोलो हॉस्पिटल्स के योगदान की सराहना और सम्मान में स्टैम्प जारी किया है, इस तरह का सम्मान पानेवाला यह पहला स्वास्थ्य संस्थान है। अपोलो हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. प्रताप सी रेड्डी को 2010 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 35 सालों से अपोलो हॉस्पिटल्स समूह ने चिकित्सा में नई खोज, वैश्विक स्तर की क्लीनिकल सेवाएं, आधुनिक तकनीक में लगातार नेतृत्व कर रहा है। आधुनिक चिकित्सीय सेवाएं और संशोधन के लिए हमारे अस्पतालों को विश्व के सर्वोत्तम अस्पतालों में गिना जाता है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ संपर्क करे : http://www.apollohospitals.com
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए – @HospitalsApollo

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *