जितिन प्रसाद : BJP में जाने से कांग्रेस में फिर खड़ा हुआ बखेड़ा

नई दिल्ली

राहुल गांधी की ‘चौकड़ी’ में शामिल जितिन प्रसाद का प्रतिस्पर्धी दल बीजेपी में चले जाने से इस धारणा को और बल मिला है कि देश की राजनीति में कांग्रेस का कद तेजी से घट रहा है। पार्टी के राजनीतिक आभामंडल पर संकट के बादल 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद से छाने लगे थे जो सशक्त केंद्रीय नेतृत्व के अभाव में दिनोंदिन गहरे होते जा रहे हैं।

बढ़ रही नेतृत्व संकट के समाधान की नाउम्मीदी

जितिन प्रसाद, राहुल के करीबियों में पहले ऐसा नेता नहीं हैं जो नेतृत्व संकट के समाधान की गुंजाइश नहीं होता देख पार्टी छोड़ गए हैं। उनसे पहले मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस पार्टी और खासकर राहुल गांधी को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। उधर, राजस्थान के कांग्रेसी कद्दावर नेता सचिन पायलट बाहर का रुख करते-करते रह गए। सिंधिया और पायलट, दोनों ही अपने-अपने राज्य की पुराने नेतृत्व से थे। पायलट तो रुक गए, लेकिन बीच-बीच में उनका बगावती सुर अब भी सामने आ जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *