लोग बोले कश्मीर पर मलाला के ट्वीटपर- बलूचिस्तान और पीओके भी देख लो

[object Promise]

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और पाकिस्तान की शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने कश्मीर पर ट्वीट किया तो लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल, मलाला ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में शांति लाने और बच्चों को दोबारा स्कूल भेजने में मदद करने की दिशा में काम करने की अपील की। आपको बता दें कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया गया था। इसके बाद लोग ट्वीट कर मलाला को ट्रोल करने लगे। लोगों ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पाक सेना का अत्याचार नहीं दिखता, उन्हें वहां शांति की फिक्र नहीं है। लोगों ने लिखा कि पीओके में अत्याचार आपको नहीं दिखता है, वहां के बच्चों के हालात को लेकर आप चुप क्यों हैं।

इससे पहले मलाला यूसुफजई ने लिखा था, ‘मैं UNGA के नेताओं और अन्य से कश्मीर में शांति लाने की दिशा में काम करने, कश्मीरियों की आवाज सुनने और बच्चे स्कूलों की ओर लौट सकें, इसमें मदद करने का अनुरोध कर रही हूं।’ 22 साल की मलाला ने कहा कि वह उन रिपोर्टों से चिंतित हैं जिनमें कहा गया है कि 40 दिन से ज्यादा वक्त से बच्चे स्कूल नहीं जा सके हैं, लड़कियां घर से निकलने में डर रही हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं कश्मीर में रहने वाली लड़कियों से अभी सीधे बातचीत करना चाहती हूं। कश्मीर में संचार माध्यमों पर पाबंदियों की वजह से लोगों की कहानियां जानने के लिए बहुत से लोगों को काफी काम करना पड़ा। कश्मीरी दुनिया से कटे हुए हैं और वह अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। कश्मीर को बोलने दो।’ हालांकि सच्चाई यह है कि कश्मीर में हालात तेजी से सामान्य हो गए हैं। मोबाइल सेवा भी बहाल हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *