बस्तीः योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन आए दिन बेखौफ बदमाश इन तमाम दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला बस्ती जिले का है। जहां एक नाबालिग के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कृषि उन्नति मेले में आज शामिल होंगे PM मोदी, किसानों को करेंगे सम्मानित
जानकारी के मुताबिक मामला मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि वह 11 मार्च को अपनी मां के साथ कथा सुनने गई थी। वहां उसकी तबियत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में उसे 5 युवक उसे उठा कर गन्ने के खेत में ले गए। यहां युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं युवकों ने उसका वीडियो भी बनाया। दरिंदों ने उसे धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देंगे।
भारत सरकार की वेबसाइट्स को ब्लॉक कर रहा है पाकिस्तान
जिसके बाद किशोरी ने डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बावजूद इसके युवकों ने उसकी वीडियो वायरल कर दी। वहीं पीड़िता के भाई को किसी ने बताया कि उसकी बहन का एक गंदा वीडियो वायरल हो रहा है। भाई ने तुरंत जाकर बहन से पूछा तो उसने सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कथा सुनकर लौट रही किशोरी के साथ दरिंदों ने किया गैंगरेप
[object Promise]
Leave a Reply