पांचवीं बार की इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, फिर 12 दिन बाद ले लिया तलाक, जानें क्या है वजह

[object Promise]

नई दिल्ली। पांचवी बार शादी करने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने अपने पति और हॉलीवुड प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स से शादी के महज 12 दिन बाद तलाक ले लिया है ।

द हॉलीवुड रिपोर्टर में दिए अपने स्टेटमेंट में पामेला ने इस बात का खुलासा किया। इस नए शादीशुदा जोड़े ने फैसला लिया है कि वह थोड़ा समय लेकर यह सोचना चाहते है कि उन्हें लाइफ से और एक-दूसरे से क्या चाहिए।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पामेला एंडरसन और जॉन पीटर्स ने एक निजी सेरेमनी के दौरान पर शादी की थी । पामेला जहां 52 साल की है वहीं जॉन पीटर्स उनसे 20 साल बड़े हैं और उनकी उम्र 72 साल है । पामेला को फिल्म ‘बेवॉच’ में देखा जा चुका है वहीं डॉन पीटर्स ‘बैटमैन’ को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं ।

पोर्न इंडस्ट्री से बाॅलीवुड में जगह बनाने वाली सनी लियोनी ने शेयर की शादी की फोटो, देखें तस्वीरें

आपको बता दें पामेला एंडरसन ने इससे पहले रॉकर्स, टॉमी ली और किड रॉक के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2 बार प्रोफेशनल पोकर रिक सॉलोमॉन के साथ शादी की थी। हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस ने हेयर स्टाइलिस्ट रह चुके प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना।

DELHI ASSEMBLY ELECTION : BJP हुई मजबूत, AAP के मत प्रतिशत में गिरावट,सर्वे में आया सामने

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *