[object Promise]
उदयपुर। नगर निगम के लिए गठित जैव विविधता समिति की पहली बैठक बुधवार को नगर निगम में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर निगम महापौर गोविन्दसिंह टांक, निगम आयुक्त अंकित कुमार सिंह, समिति के अध्यक्ष एस.के.वर्मा सहित सदस्य राहुल भटनागर, एल.एन.डामोर, डॉ.ओ.पी.पाटोदिया, ओ.पी.शर्मा, डॉ. राधिक लड्ढा, निगम अभियंता मुकेश पुजारी आदि मौजूद रहे।
बैठक में निगम क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष ने बताया कि जैव विविधता संरक्षण की जागरुकता के लिए आगामी दिनों में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में पर्यटन की दृष्टि से नए डेस्टिनेशन बनाने, नक्षत्र वन विकसित करने, गुलाबबाग के विस्तार एवं विकास, पौधारोपण कार्यक्रम आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
[object Promise]
Leave a Reply