कुशीनगर: उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना के मूल्यांकन केन्द्र पर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन 

[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को दूसरे दिन कुशीनगर के उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना मूल्यांकन केन्द्र पर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कुछ शिक्षक मूल्यांकन कर रहे थे, जिन्हें मूल्यांकन से रोक दिया गया। जोरदार नारेबाजी के बीच शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व की मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद अब तक राजाज्ञा जारी नहीं की जा रही है। पेंशन बहाली सहित नौ सूत्री मांग पूरी न होने पर शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता में कुछ बिन्दुओं पर सहमति भी बनी। राजाज्ञा जारी करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यही वजह है कि शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय, शिक्षकों-कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा, अद्यतन कार्यरत तदर्थ का विनियमितीकरण, व्यावसायिक शिक्षकों का स्थायीकरण आदि मुद्दों को लेकर शिक्षक आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *