24 फरवरी को ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन

[object Promise]
उन्नाव । जिला प्रोबेशन अधिकारी  रेनू यादव ने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं तथा किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ’’मिशन शक्ति’’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाना है। इसी परिप्रेक्ष में दिनांक 24 फरवरी 2021 को ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसके अन्र्तगत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैगिंक हिंसा सम्बन्धी शिकायतों के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं हेतु पारस्परिक संवाद का आयोजन किया गया है।
[object Promise]
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 24 फरवरी को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे के मध्य यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्य स्थल पर लैगिंक हिंसा के साथ ही निम्न असुरक्षित स्थानो की भी सूचना दे सकती है जैसे विद्यालय के पास शराब की दुकान, विद्यालय के समय आस-पास असमाजिक तत्वो का जमावड़ा, किसी घर में महिला या बच्चे के साथ किसी प्रकार की हिंसा होना, आने-जाने वाले रास्ते में लाइट ना होने से अन्धेरे में असुरक्षित महौल, विद्यालय में चारदिवारी, शौचालय एवं भेदभाव रहित वातावण का न होना एवं घरों में शौचालय की व्यवस्था का न होने सम्बन्धी समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी उन्नाव के दूरभाष नम्बर 05152820207 पर जिलाधिकारी से पारस्परिक संवाद स्थापित कर सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *