डेस्क। देश की सभी फ़िल्म इंडस्ट्रीज के सितारों का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। इस फ़िल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सूर्या का जलवा देखने को मिला है। बता दें कि एक्टर सूर्या का असली नाम सरावनन शिवकुमार है। उनकी फिल्म ‘सोरारई पोट्रु’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।
क्या आप जानते हैं कि इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले सूर्या पहले कपड़ों की फैक्ट्री में काम करते थे और वहीं से उन्होंने इस चकाचौंध भारी जिंदगी का सफर तय किया। आज उनके 47वें जन्मदिन के अवसर पर हम आपको अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।
जानिए, कौन हैं अभिनेता सूर्या
तमिल एक्टर शिवकुमार के घर 23 जुलाई 1975 में सूर्या का जन्म हुआ जो आज साउथ सिनेमा के सिंघम भी कहे जाते हैं। वो बसिनेमा में अपनी शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।
एक्टर सूर्या ने 22 साल की उम्र में फिल्म ‘नेररुक्कू नेर’से सिनेमा जगत में कदम रखा, जिसे वसंत ने डायरेक्ट किया था।
पहले कपड़ों की फैक्ट्री में करते थे काम
जानकारी के अनुसार एक्टर बनने से पहले अभिनेता सूर्या कपड़ों की फैक्ट्री में काम किया करते थे, और अपना जीवन व्यतीत करते थे। उन दिनों सूर्या ने लोगों से अपनी पहचान भी छिपा रखी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने किसी को कभी ये मालूम नहीं होने दिया कि वह किसके बेटे हैं। 8 महीनों तक उन्होंने उस फैक्ट्री में काम किया और उन्हें मेहनताना के तौर पर हर महीने एक हजार रुपये दिए गए।
इसी कड़ी में जब फैक्ट्री के मालिक को सूर्या की असली पहचान के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत ही उस नौकरी को छोड़ दिया।
2006 में की इस एक्ट्रेस से शादी
सूर्या ने एक्ट्रेस ज्योतिका से 11 सितंबर, 2006 में शादी कर ली थी। सूर्या और ज्योतिका ने 1999 में आई फिल्म ‘पूवेल्लम केत्तुप्पर’ में स्क्रीन शेयर किया था। इसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियों में रहीं और आज इस कपल के दो बच्चे, एक बेटी दीया और बेटा देव हैं।
सूर्या को सिनेमा जगत में असली पहचान फिल्म ‘फ्रैंड्स’ और ‘नंदा’ से मिली जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म नंदा के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता था। उन्होंने ‘कादले निम्माधि’, ‘कृष्णा, ‘श्री’, ‘काका काका’, ‘सिंघम’, ‘निनाततु यारो, ‘अंजान’, ‘कल्याणरमन’ जैसी फिल्मों के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
Leave a Reply