मस्जिद में छात्राओं को ‘सिर काटने’ की ट्रेनिंग…, Video वायरल, जमकर मचा बवाल

स्लामाबाद:  पाकिस्तानी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गुल बुखारी (Gul Bukhari) ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि, इस्लामाबाद में लाल मस्जिद के स्टूडेंट ईशनिंदा के आरोपी व्यक्ति का सिर कलम करने का अभ्यास कर रहे हैं. पाकिस्तान का ‘कामयाब जवान’ (सक्सेसफुल यूथ) प्रोजेक्ट अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है. वीडियो में सैकड़ों लड़कियां और महिलाएं धार्मिक परिधानों में दिखाई दे रही हैं. लड़कियों के सामने महिलाएं तलवार से एक पुतले का सिर काटती दिखाई दे रही हैं. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्जिद में छात्राओं को सिखाया जा रहा है कि यदि कोई धर्म का अपमान करता है, तो उस शख्स का सिर कैसे कलम करना है. वीडियो के बैकग्राउंड में कट्टरपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) का नारा भी लाउडस्पीकर पर सुनाई दे रहा है. ये वही नारा है, जिसे TLP के समर्थक सियालकोट में श्रीलंकाई फैक्ट्री मैनेजर प्रियंथा कुमारा की हत्या करने और उनके शव को जलाने के दौरान लगा रहे थे. बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान सरकार और TLP में शांति समझौता हुआ था. इस समझौते से पहले TLP ने पाकिस्तान में जमकर बवाल मचाया था.

बता दें कि, पाकिस्तान के क्रूर ईशनिंदा कानून (Blasphemy Law) की इन दिनों पूरे विश्व में चर्चा हो रही है. हाल ही में एक श्रीलंकाई नागरिक की कथित ईशनिंदा मामले में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था और फिर कट्टरपंथियों ने उसे आग के हवाले कर दिया था. इसे लेकर पाक पीएम इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी. वहीं, अब पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो ईशनिंदा के मामले में पाकिस्तान के हिंसक, कट्टर इस्लामी और अराजक चेहरे को बेनकाब करता है. ये वीडियो इस्लामाबाद स्थित लाल मस्जिद का बताया जा रहा है.

बता दें कि, 3 माह पहले लाल मस्जिद तब सुर्ख़ियों में आई थी, जब वहां के मौलाना अब्दुल अजीज ने मस्जिद पर तालिबानी झंडा फहराया था और पाकिस्तानी सेना को तालिबान का झंडा हटाने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. जिसके बाद इमरान खान ने मौलाना के सामने घुटने टेकते हुए उन्हें तालिबानी झंडा फहराने की इजाजत दे दी थी.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *