कांग्रेस की राजस्थान सरकार में आया सियासी भूचाल, गहलोत की नींद उड़ी

[object Promise]

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं । उन्होंने पार्टी प्रमुख से मिलने के लिए समय मांगा है. सूत्रों ने मुताबिक पायलट के खेमे के करीब एक दर्जन विधायक एनसीआर-दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ठहरे हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बगावती तेवर अपना लिए हैं।

राजस्थान में अशोक गहलोत की कॉन्ग्रेस सरकार उसी रास्ते पर बढ़ रही है, जिस पर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार चली थी। मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया थे, अब राजस्थान कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट हैं, जो राजस्थान के टोंक में खासा प्रभाव रखते हैं।

खबरों के अनुसार, 16 कांग्रेस के और 3 निर्दलीय विधायक जो सचिन पायलट के खेमे से हैं इन विधायकों को दिल्ली और गुड़गांव मे अलग-अलग जगह पर रखा गया है ।वहीं केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बात बहुत आगे तक पहुंच चुकी है अशोक गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान को जानकारी दी है कि सचिन पायलट बीजेपी के सम्पर्क में हैं और सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अधिकतर कॉन्ग्रेस विधायकों का फोन स्विच ऑफ है। आनन-फानन में राज्य में कॉन्ग्रेस के प्रभारी व पार्टी महासचिव अविनाश पांडेय भी जयपुर पहुँच गए हैं। देर रात अशोक गहलोत ने सरकार बचाने की कवायद शुरू तो की लेकिन उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में पायलट-गुट के मंत्रीगण नदारद रहे। कहा जा रहा है कि सचिन पायलट दिल्ली मे हैं, इसीलिए वो इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार, डूंगरपुर व बाँसवाड़ा के विधायकाें काे प्रलाेभन देने के मामले में एसीबी ने शनिवार काे तीन निर्दलीय विधायकाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पूनियाँ ने गहलोत को सलाह दी थी कि झगड़ा खुद का है अपने घर को सँभाल लें, हमें तोहमत न दें। वहीं सीएम गहलोत ने कहा था कि ऐसा वाजपेयी जी के समय पर नहीं था, लेकिन 2014 के बाद धर्म के आधार पर विभाजन करने में गर्व किया जा रहा है। विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में ब्यावर के दो भाजपा नेताओं भरत मालानी और अशोक सिंह पर आरोप लगा है। इन्हें उदयपुर से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *