शांत नहीं बैठूंगा जब शिवसेना का CM नहीं बनाऊंगा- उद्धव ठाकरे

[object Promise]

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shiv Sena chief Uddhav Thackeray) ने गठबंधन काे लेकर कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र की भलाई के लिए भाजपा से गठबंधन में कंप्रोमाइज किया है।
आपको बताते जाए कि भाजपा (BJP)और शिवसेना का गठबंधन ऐसा है जिसमें हमेशा कुछ न कुछ खटपट सुनाई देती रही है। हमेशा शिवसेना की ओर से बीजेपी को आईना दिखाया जाता है।

सामना के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजय राउत को दिए इंटरव्यू में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा से शिवसेना का गठबंधन हिंदुत्व पर आधारित है। ठाकरे ने यह भी कबूला कि उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन में आने के लिए कंप्रोमाइज किया है, जो सिर्फ महाराष्ट्र की भलाई के लिए है।

ठाकरे ने आगे कहा कि हम कम सीटों पर लड़ रहे हैं, क्योंकि देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल ने मुझसे अपनी समस्या समझने की अपील की थी। भले ही शिवसेना कम सीटों पर लड़ रही है, लेकिन पार्टी ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

उद्धव ठाकरे ने अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता (बालासाहेब ठाकरे) को जुबान दी थी कि एक दिन मैं शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाऊंगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक मैं अपने पिता को दिया हुआ वचन पूरा नहीं करता, तब तक शांत नहीं बैठूंगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *