गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा मंजूर, जल्द मिलेगा श्री लंका को नया राष्ट्रपति

श्री लंका:– आर्थिक संकट से जूझ रहे श्री लंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद स्पीकर ने राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद स्पीकर ने कहा है कि 7 दिन के भीतर श्री लंका के नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की जाएगी। श्री लंका में अभी स्थिति गम्भीर बनी हुई है लोग लगातार सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वही अब स्पीकर का यह बयान काफी महत्वपूर्ण लग रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ ही देर बाद श्री लंका के स्पीकर तमाम दलों के नेताओ के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य श्री लंका की बिगड़ी हुई स्थिति पर चर्चा करना ओर उसमे सुधार के उपाय खोजना है। कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को शान्त करने के लिए स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। 
जानकारी के लिए बता दें इससे पहले श्री लंका के राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया था। जिसके बाद श्री लंका के राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए थे ओर उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की थी। लेकिन इस्तीफे से पूर्व गोटबाया राजपक्षे मालदीव भाग गए थे जिसके बाद श्री लंका मे प्रदर्शकारियों का हंगामा शुरू हो गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए श्री लंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *