[object Promise]
हसनगंज /उन्नाव। हसनगंज छेत्र की नगर पंचायत न्योतनी में राम सिंह यादव ने नगर के कर्मचारियों सहित सभी को कोरोना से बचाव करने के लिए अंगौछा सहित सेनिटाइजर व दस्ताने का वितरण किया।उन्होंने बताया कि नगर के कार्यालय में नगर के बहुत सारे लोग कार्य करवाने के लिए यहा आते है इसके साथ ही जरूरतमंद लोग भी यहाँ आते है जिससे कार्यालय के कर्मचारियों को संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है जिसके कारण इन लोगो को संक्रमण से बचने के लिए गमछा, सेनेटाइजर व ग्लब्स दिए जा रहे है जिनसे संक्रमण से बचने में इनकी मदत होगी और कहा इस वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है l
कोरोना जैसी महामारी से एकमात्र यही बचाओ है कि सभी लोग घरों में रहें घर से बाहर ना निकले और यदि माक्स ना हो तो अंगौछे से मुंह को ढक कर रहे हाथों को बार-बार धुले व हाथों में दस्ताना लगाकर ही निकले यदि बहुत जरुरी काम हो तो ही घर से निकले नही तो घर पर ही सुरक्षित रहें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष मनीष राठौर, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत सिंह, लिपिक कुलदीप सिंह, हरि प्रकाश सिंह, विनीत सिंह, सजीवन सिंह,महेश चौहान,मीनू आदि दर्जनों लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए मौजूद रहे।
Leave a Reply