डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ जारी युद्ध में नाटो और पश्चिमी देशों के मुहं मोड़ने पर शिकंजा कसा है। साथ न देने पर भड़कते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस से जंग में वह कायरता दिखा रहे हैं।
यूक्रेन सरकार के एक इंटेलिजेंस अधिकारी ने कहा कि रूस उनके देश को कोरिया की तरह दो हिस्सों में बांटने की फिराक में है।
इसी कड़ी में जेलेंस्की ने नाटो देशों से अपील की है कि यदि वे अपने लड़ाकू विमानों के एक फीसदी की भी मदद उसे दें तो वह रूस से निपटने में सक्षम होगा।
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन को कसाई बताते हुए कहा था कि वह सत्ता में नहीं रह पाएंगे।
इसी भाषण के कुछ समय बाद जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों को कायर बताते हुए कहा कि एक तरफ रूस की मिसाइलें आम नागरिकों की जानें ले रही हैं तो वही पश्चिम के देश सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं।
जेलेंस्की ने आगे बताया कि मारियुपोल में रूस से मुकाबला करने वाले सैनिकों का संकल्प कमजोर पड़ रहा है।
Leave a Reply