क्यों मनाया जाता है गुड़ फ्राइडे

लाइफस्टाइल– आज गुड़ फ्राइडे है। आज ही के दिन यीशु को क्रॉस पर चढ़ाने का षड्यंत्र यरूशलम द्वारा रचा गया था। कहा जाता है यीशु के साथ उनकी शिष्य ने विश्वास घात किया और यहूदियों ने उनको फांसी पर लटका दिया था।

गुड़ फ्राइडे का पर्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए दुख का पर्व है। इस दिन लोग गिरजाघर का घण्टा भी नही बजाते हैं। गुड़ फ्राइडे से 40 दिन पहले ईसाई व्रत करते हैं। मान्यता है कि यीशु ने लोगों को सकारात्मक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने से पूर्व 40 दिन का व्रत किया था।
गुड़ फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी गिरजाघर में उपस्थित होते हैं। सभी मिलकर प्रार्थना करते हैं। बाइबल पढ़ी जाती है। लोगों को उपदेश दिया जाता है। लोगों को प्रेम, प्यार, कल्याण, त्याग के विषय में बताया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *