किस्सा कश्मीर का! अब ट्विटर बंद नहीं करेगा पाकिस्तानी अकाउंट एकतरफा तौर पर

[object Promise]

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर अब पाकिस्तानियों के अकाउंट एकतरफा तौर पर न तो निलंबित करेगा और न ही बंद करेगा। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है और साथ ही कहा गया है कि इससे सोशल मीडिया पर भारत के आधिपत्य को तगड़ा झटका लगा है जो कश्मीर पर ट्वीट करने वालों के अकाउंट को निलंबित करवा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी कर जानकारी दी है कि ट्विटर पर आगे से पाकिस्तानियों के अकाउंट एकतरफा तौर पर न तो निलंबित होंगे और न ही बंद होंगे। बयान में कहा गया है कि अगर किसी तरह की शिकायत होगी तो ट्विटर प्रबंधन पहले इसकी जानकारी पाकिस्तान सरकार को देगा।

19 अगस्त को पाकिस्तान सरकार ने ट्विटर के उपाध्यक्ष (ट्रस्ट एंड सेफ्टी) डेल हार्वे को पत्र लिखकर कहा था कि बिना पूर्व सूचना या चेतावनी के पाकिस्तानियों के अकाउंट निलंबित या बंद कर दिए जा रहे हैं जिससे पाकिस्तान में लोगों में भारी नाराजगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेशनल आईटी बोर्ड के चेयरमैन सबाहत अली शाह ने अमेरिका में ट्विटर अधिकारियों से इस बारे में विस्तृत बात की।

उन्होंने ट्विटर पर भारत की तरफ से पाकिस्तानी यूजर की आवाज को दबाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों के हक में आवाज उठाने के लिए कई पाकिस्तानियों के अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *