कोरोना मरीजों का इलाज नहीं करने वाले अस्पताल को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की चेतावनी….

[object Promise]

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम आज आदेश जारी कर रहे हैं कि कोई भी अस्पताल कोरोना के संदिग्धों की जांच करने से मना नहीं करेगा। जांच के बाद अगर मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो फिर नियम के मुताबिक उसका इलाज किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मरीजों, कोरोना के मरीजों का इलाज करने से अस्पताल इनकार नहीं कर सकते हैं।मैं साफ कहना चाहता हूं कि प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना के मरीजों को भर्ती करना पड़ेगा। वे मरीज को भर्ती करने से इनकार नहीं कर सकते हैं।कुछ प्राइवेट अस्पताल बेड होने के बाद भी मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संकट में प्राइवेट अस्पतालों ने अच्छा काम किया है, लेकिन कुछ प्राइवेट अस्पताल हैं जिन्होंने इस दौरान गलत काम किया है। कुछ हॉस्पिटल बेड्स की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे है। मैं उनको चेतावनी देना चाहता हूँ ऐसे हॉस्पिटल को बख्शा नही जाएगा। अस्पताल इलाज करवाने के लिए बनाए हैं पैसे कमाने के लिए नहीं।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *