चौंकाने वाली खबर: राहुल को अमेठी में लगा बड़ा झटका, सोनिया के करीबी ने राहुल के खिलाफ ठोकी ताल

[object Promise]

 

अमेठी । अमेठी में कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पीढ़ियों से कांग्रेस के विश्वासपात्र रहे परिवार का एक सदस्य अब राहुल के खिलाफ ही अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

यही नहीं इस शख्स हाजी मोहम्मद हारून राशिद ने कांग्रेस पर अमेठी का विकास नहीं करने का भी गंभीर आरोप भी लगाया है। 2019 लोकसभा चुनाव के जरिए सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस को उसके सबसे बड़े गढ़ अमेठी में तगड़ा झटका लगा है।

हाजी राशिद पीढ़ियों से विश्वासपात्र और सोनिया गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं। जी हां, राहुल गांधी के पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी के समय से कांग्रेस परिवार के काफी करीबी रहे मोहम्मद सुलतान के बेटे हाजी मोहम्मद हारून राशिद ने अमेठी सीट पर राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर कांग्रेस सहित सभी को चौंका दिया है।

हाजी राशिद हारून के पिता सुलतान अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से राजीव गांधी और सोनिया गांधी के नामांकन के दौरान प्रस्तावकों में से एक रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले हारून कांग्रेस पर अमेठी में विकास नहीं करने का आरोप लगाते हैं।अमेठी से बेहतर इसके लिए और कहां उदाहरण दिया जा सकता है।

अमेठी में आज जिस तरह से पिछड़ा हुआ है, उसे कोई भी यहां आकर यह सच्चाई समझ सकता है कि यहां जमीन पर कुछ काम नहीं हुआ है। मैं अमेठी के बेहतर भविष्य के लिए अब राहुल गांधी के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ूंगा। लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान जारी है।

इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड की ऐसी कई सीटें हैं जहां मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इन तीनों ही राज्यों में 2014 चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था।

लेकिन इस बार बिहार में महागठबंधन और यूपी में एसपी-बीएसपी-आरएलडी के गठबंधन की बदौलत इन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *