विकास के लिए हमें एक और महामारी का इंतजार नहीं करना चाहिए

देश– देश महामारी के प्रकोप से निकला और विकास के मार्ग पर आगे बड़ा। वहीं अब विकास के संदर्भ में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने कहा भारत को अब एक ओर महामारी का इंतजार नहीं करना चाहिए। हमें विकास के लिए बिना महामारी के भी काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, कोविड के दौरान हमने वर्चुअल सुनवाई की। कई एडवांस फैसले लिए। यह हमें आज भी करना चाहिए। भारत में अदालतों को टेक्नोलॉजी को अपना कर उनके साथ चलने की आवश्यकता है। 
हमारा उद्देश्य हमारा न्यायिक संस्थाओं को विकसित करना है। आधुनिक चीजों के साथ हमें विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। विकास के लिए हमें एक और महामारी का इंतजार नहीं करना चाहिए।
यह बात उन्होंने SCO सदस्य देशों के साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की 18 वीं बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा, समय बदल गया है। परिस्थिति अपने अनुकूल रूप में है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटलीकरण का साथ नहीं छोड़ा। टेक्नोलॉजी ने देश के नागरिकों के लिए सुविधाओं को सहज बनाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *