[object Promise]
पडरौना। सिधुआं स्थान गांव के बारी टोला में बुधवार को डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर प्रतिमा उद्घाटन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।
[object Promise]
[object Promise]
इस दौरान प्रदीप जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब के त्याग व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समाज के प्रति अच्छी सोच रखते हुए संविधान लिखा जिसमें हर व्यक्ति को अधिकार दिया गया। बाबा साहेब ने अपने संविधान में सबको एक समान रखा है। वह हमेशा दबे व कुचले वर्ग के लोगों के उत्थान के विषय में सोचते थे। देश का विकास तभी संभव है जब हम उनके आदर्श को आत्मसात करते हुए बताए मार्ग पर चलेंगे। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला,गुड्डू शुक्ला, मंटु बाबा,लालबाबू सिंह, गुड्डू यादव,रामेश्वर कुशवाहा,सुधीर कुशवाहा,जितेंद्र भारती, अच्छेलाल,गोधन,बंका, अरविंद,हरिलाल, जयप्रकाश,लल्लन,राजेंद्र,गोल्डे
न,राहुल,अवधेश, विकास,मनोज,राम कृपाल आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply