रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में मा मुख्यमंत्री घोषणा सम्बन्धी विकास कार्यो की समीक्षा बैठक कैम्प कार्यालय में आहूत हुई। बैठक में नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रम की समीक्षा, 50 लाख के ऊपर के निर्माण कार्यो की समीक्षा, मा मुख्यमंत्री की घोषणा सम्बन्धी, पर्यटन स्थल आदि की समीक्षा हुई। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमेठी बाईपास की सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत का कार्य शीघ्र कराएं कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कर लिए जाएं साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं के कार्यो को पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, अन्यथा कार्यवाही तय की जायेगी। उन्होंने पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, अधिशासी अभियंता लोनिवि राकेश चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply