गुरुद्वारे में मार डाले गए ‘विक्षिप्त’ युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, तलवार के 30 घाव की पुष्टि

अमृतसर: विक्षिप्त व्यक्ति की लिंचिंग के मामले में मृतक की गर्दन, सिर, छाती और शरीर के दाहिने कूल्हे पर गहरे घाव मिले हैं। ऐसी संभावना है कि गर्दन पर कट लगने की वजह से उसका सांस फूल गई होगी। पाँच सदस्यीय बोर्ड ने यह पता लगाने के लिए कि कहीं मृतक ने कोई नशीला पदार्थ तो नहीं लिया था, उसके ब्लड की केमिकल टेस्टिंग भी की थी।

डॉक्टरों ने उसके DNA टेस्ट के लिए उसके बाल, दाँत और खून के सैंपल लिए। अस्पताल में मौजूद रहे शहर के DSP सुरिंदर ने बताया कि हमने मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया था, मगर 72 घंटे गुजर जाने के बाद भी किसी ने भी शव के लिए दावा नहीं किया। 

चूँकि, शव के लिए किसी ने दावा नहीं किया तो पुलिस उसे लेकर श्मशान घाट गई और अंतिम संस्कार के लिए शव को नगर निगम को सौंप दिया। वहीं आईजी ढिल्लन के अनुसार, गुरुद्वारा के प्रबंधक अमरजीत सिंह के बयान पर धारा 295A के तहत मृतक के ही खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि अटॉप्सी रिपोर्ट आने के बाद भी व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपितों के विरुद्ध FIR दर्ज नहीं की है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *