गोरखपुर : प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार किए गए सपा कार्यकर्ता, जिलाध्‍यक्ष भी गिरफ्तार

[object Promise]

गोरखपुर, कृषि कानून के विरोध में नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करने से पहले ही पुलिस ने बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह से पुलिस ने सपाईयों की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी। सपा जिलाध्‍यक्ष नगीना साहनी, महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और सुनील सिंह सहित कई सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। कुछ सपा कार्यकर्ता 11 बजे के आसपास प्रदर्शन स्थल की तरफ जाते हुए जिला परिषद रोड और टाउन हाल चौराहे से गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए सपाईयों को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है।

[object Promise]
आंदोलन की तैयारी कर रहे सपा जिलाध्‍यक्ष नगीना साहनी महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष जियाउल इस्लाम सहित कई सपा नेताओं को पुलिस ने सुबह उनके घर से ही अपनी गिरफ्त में ले लिया। कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल की तरफ जाते हुए गिरफ्तार किए गए।

पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे सपाई

कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को सात दिसंबर पदयात्रा निकालने का निर्देश दिया था। पदयात्रा शुरू होने पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू हो गई। उन पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस पर पदयात्रा के दौरान गिरफ्तार किए सपा कार्यकर्ताओं पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने और कई स्थानों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इसके विरोध में उन्होंने सोमवार को नगर निगम परिसर में धरना देने की घोषणा की थी।

सुबह से ही मुस्‍तैद थी पुलिस

सपा जिलाध्यक्ष के धरना देने की घोषणा को देखते हुए पुलिस सुबह से ही सतर्क हो गई थी। एक तरफ नगर निगम के आसपास सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी, दूसरी तरफ कुछ प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई। छह बजे के आसपास मार्निंग वाक पर निकले महानगर कार्यकारिणी के निर्वतमान अध्यक्ष जियाउल इस्लाम को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हिंदू युवा वाहिनी को छोड़कर सपा में शामिल हुए सुनील सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता घर से ही गिरफ्तार कर लिए गए। टाउन हाल चौराहा और जिला परिषद रोड पर गिरफ्तारी के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *