एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह छीनी चीन ने जमीन, पीएम मोदी बताएं सच, पूरा देश आपके साथ खड़ा है : राहुल गांधी

एक जगह नहीं बल्कि तीन जगह छीनी चीन ने जमीन, पीएम मोदी बताएं सच, पूरा देश आपके साथ खड़ा है : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर चीन विवाद को लेकर बड़ा हमला बोला है। लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए, तभी से हालात तनावपूर्ण हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम बिना डरे, बिना घबराए सच बताएं कि चीन ने जमीन ली है और हम कार्रवाई करने जा रहे हैं। इस स्थिति में पूरा देश आपके साथ एकजुट खड़ा है।

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश एक होकर सेना और सरकार के साथ खड़ा है। लेकिन एक जरूरी सवाल उठा है, कुछ दिन पहले हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोई हिंदुस्तान में नहीं आया, किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है। राहुल गांधी ने कहा कि सैटेलाइट तस्वीर में दिख रहा है, सेना के पूर्व जनरल कह रहे हैं और लद्दाख के लोग कह रहे हैं कि चीन ने हमारी जमीन एक नहीं बल्कि तीन जगह छीनी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *