कन्नौज में मारपीट के विरोध में भड़के कुशीनगर में लेखपाल, बारिश में अपनी मांगों को लेकर अड़े

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर कन्नौज में लेखपालों के साथ अधिवक्ताओं की ओर से की गई मारपीट के विरोध में लेखपाल संघ ने मोर्चा खोल दिया है। सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना शुरू कर दिया है । लेखपालों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की काली पट्टी बांध कर मांग उठा रहे हैं।

 

पडरौना तहसील सदर में प्रधुमन्न राव की अध्यक्षता में गुरुवार को धरना दिया गया। वक्ताओं ने कन्नौज के अराजकतत्वों और दोषी अधिवक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि नियम कानून की व्याख्या करने वाले अधिवक्ता महिला लेखपालों के साथ अभद्र व्यवहार करने से परहेज नहीं कर रहे है।चेतावनी दी गई कि मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो धरने को अनवरत कर दिया जाएगा।

दोषी अधिवक्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किए जाने, प्रैक्टिस लाइसेंस निरस्त किए जाने, दर्ज कराई गई झूठी हेराफेरी की रिपोर्ट को निरस्त करने,कन्नौज के जिलाधिकारी और एसपी पर कार्रवाई की मांग की। धरने में कानूनगो,वेंकटेश्वर मिश्र निलेश राजन,बलराम कुशवाहा, मनोज गुप्ता,मीनू सिंह आदि लेखपाल

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *