नई दिल्ली । आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाली जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों स्टार काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में आम्रपाली का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बेली डांस करती हुई दिख रही थी।
जिसके बाद अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। आम्रपाली और निरहुआ दोनों के फैंस को यह वीडियो इतना पंसद आ रहा है कि अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 8 करोड़ बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडयो में आम्रपाली दुबे ने गुलाबी और पीले रंग की स्कर्ट पहने हुई दिख रही हैं।
इससे पहले हाल ही में दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फिल्म निरहुआ चलल लंदन की टीजर लॉन्च किया गया था। जिसे भी लोगों ने काफी पंसद किया था।इन सबके बीच हाल ही में एक खबर आई थी कि निरहुआ के खिलाफ मुंबई में एक पत्रकार को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर शिकायत दर्ज की गई है।
इस बात को खुद निरहुआ स्वीकार करते हुए कहते हैं कि वह शशिकांत से काफी नाराज थे। निरहुआ कहा कि पिछले दो सालों से शशिकांत सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे। ऐसे में शशिकांत द्वारा सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर’ का नेगेटिव प्रमोशन करना निरहुआ को किसी भी एंगल से सही नहीं लगा।
Leave a Reply