रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुल्तानपुर।।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आज कोईरी पुर लंभुआ चांदा हनुमान गंज कामता गंज में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें अमेठी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मसाला तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी शामिल हुएश्री त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है।
देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए हम सभी व्यापारियों को स्वयं जागना पड़ेगा ग्राहकों को जगाना पड़ेगा और एक साथ बूथ पर जाकर देश की मज़बूती के लिए देश की अखंडता के लिए हमें मतदान करना होगाश्री त्रिपाठी ने नारा लगाया कि लालच देकर ओट जो मांगे ,भ्रष्टाचार करेगा वह आगे।
जाति पर न धर्म पर ,बटन दबेगी कर्म परतो इस अवसर पर राजेश मशाला ने कहा कि पहले मतदान ,फिर दुकान पर काम न नशे से नोट से ,क़िस्मत बदलेगी वोट से ।रैली में कोईरी पुर अध्यक्ष घनश्याम अग्रहरि महामंत्री रामराज कौशल जगरनाथ अग्रहरि संगठन के जिला उपाध्यक्ष जय शंकर त्रिपाठी सम्पूर्ण ा नंद आदि ने नारा लगाते रहे कि जागरूक देश की है पहचान शत प्रतिशत हो मतदान
Leave a Reply