गल्ला आढ़तियों ने खोला सचिव व इंस्पेक्टर का चिट्ठा

[object Promise]

रिपोर्टर – पंकज कुमार बाजपेई

फतेहपुर: खास रिपोर्ट मंडी द्वारा गल्ला आढ़तियों के 23 लाइसेंस निलंबित करने को लेकर शुक्रवार को FC आढ़तियों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। डीएम को मांग पत्र सौंपते हुए मंडी सचिव व इंस्पेक्टर के कार्यों का चिट्ठा डीएम के समक्ष खोला। आरोप लगाया कि मंडी सचिव शुल्क के नाम पर पांच फीसद और इंस्पेक्टर गेटपास के नाम 200 रुपये की वसूली करते हैं, सुविधा शुल्क न देने के चलते उन पर कार्रवाई की गई।

 

गल्ला आढ़तियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 1982 से मंडी का संचालन हो रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं है। वर्तमान में आधी मंडी में सब्जी बाजार सजा दी गयी है जिससे मंडी में जगह का अभाव है। वह मंडी में ही व्यापार करेंगे लेकिन पहले मंडी सुविधा व सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। डीएम ने कहा कि मंडी शुल्क के अतिरिक्त वसूली की शिकायत पहले क्यों नहीं की गई।, वह खुद ही इस मामले की जांच करेंगे।

 

उन्होंने मंडी में ही व्यापार करने का निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में हर सुविधा जुटाई जाएगी। इसके बाद देर शाम आढ़तियों और एसडीएम की वार्ता मंडी परिसर में हुई लेकिन इसका भी कोई हल नहीं निकला। इस मौके पर मनोज गांधी, उमांशकर गुप्ता, नरायण गुप्ता, रामबाबू, राजेश कुमार, बद्री बाबू, आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *