सप्ताह में एक दिन दौड़ेगी बलरामपुर-ग्वालियर स्पेशल, आज से करें रिजर्वेशन; ये होगा रूट

[object Promise]

लखनऊ, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि बलरामपुर से ग्वालियर तक चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस की जगह रेलवे एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन के संचालन सुशासन एक्सप्रेस के रूट पर किया जाएगा। लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) क्लास वाली इस ट्रेन में स्लीपर और एसी दोनों ही क्लास की बोगियां होंगी। रेलवे इस ट्रेन का रिजर्वेशन मंगलवार सुबह शुरू करेगा।

[object Promise]
Indian Railway ग्वालियर से बलरामपुर के बीच 25 नवंबर से साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत करेगा रेलवे। सुशासन एक्सप्रेस के रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे। कल से दौड़ेगी ट्रेन आज से शुरू होगा रिजर्वेशन। नवंबर से प्रत्येक गुरुवार यह ट्रेन बलरामपुर से चलेगी।

ग्वालियर से बलरामपुर के बीच रेलवे 25 नवंबर से साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत करेगा। जबकि नवंबर से प्रत्येक गुरुवार यह ट्रेन बलरामपुर से चलेगी। ट्रेन 04199 स्पेशल प्रत्येक बुधवार ग्वालियर से दोपहर 2:55 बजे चलकर मुरैना होकर आगरा कैंट से शाम 4:25 बजे, मथुरा से 5:02, फरीदाबाद से 18:37 बजे, हजरत निजामुद्दीन से 7:25बजे, गाजियाबाद से रात 8:08,  मुरादाबाद से 10:38 बजे और बरेली से रात 12:01 बजे होते हुए तड़के 3:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से ट्रेन रवाना होकर गोंडा से सुबह छह बजे होते हुए बलरामपुर 7:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में  04200 स्पेशल ट्रेन बलरामपुर से 26 नवंबर से प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:55 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन गोंडा के रास्ते शाम 4:10 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 5:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में  जनरेटर सह लगेज यान की दो बोगियों के साथ सेकेंड सीटिंग क्लास की पांच, स्लीपर क्लास की सात, एसी थर्ड की दो और एसी सेकेंड क्लास की एक बोगी होगी। इस ट्रेन के शुरू होने पर ग्वालियर से बलरामपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *