[object Promise]
अमेठी । आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 2018 -19 में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12 तक के प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को शामिल किया गया है उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में चयनित 10 बच्चों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों द्वारा बनाई गई है उससे काफी अच्छा संदेश सीखने को मिला है उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से ट्रैफिक कंट्रोल, प्रदूषण से बचाव, स्मार्ट सिटी, भूकंप रोधी मकान, वर्षा जल संचयन आदि का संदेश दिया है।
जिलाधिकारी ने सभी बच्चों की प्रदर्शनी के साथ डिजिटल डायरी बनाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नारी सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मौजूद छात्राओं तथा महिला अध्यापकों को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता, वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Leave a Reply