50 करोड़ की लागत से बनेगा चिड़ियाघर

मण्डलायुक्त ने किया मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

गोरखपुर। मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने आयुक्त सभागार में मा0 मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यवाहियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करायी जाये। उन्होंने मण्डी स्थल पर हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देष दिया कि नवीन मण्डी स्थल में निर्माण कार्यों को सिटी मजिस्ट्रेट एंव डी.डी. मण्डी मौके पर जाकर देखें। बैठक के दौरान बताया गया कि चिड़ियाघर के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को 50 करोड़ रूपये दिये जा रहे है। मण्डलायुक्त ने फर्टिलाइजर कारखाने को संचालित करने के लिए अब तक हुई कार्यों की व एम्स के निर्माण की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने प्रेक्षागृह के निर्माण के संबंध में और तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन राजमार्ग के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने वनटांगियां गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र भेजने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के निर्माण में आने वाली दिक्कतों को दूर करें तथा लाभार्थी परक योजनाओं से पात्र व्यक्तिायों को लाभान्वित करें। उन्होंने रामगढ़ताल की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। मण्डलायुक्त रीजनल स्पोटर्स स्टेडियम में कबड्डी काम्पलेक्स, जिमनास्टिक हाल एंव तरणताल के मरम्मत का डीपीआर षीघ्र बनाने का निर्देष दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए पाया कि नगरनिगम के द्वारा 5408 शौचालय का निर्माण पूर्ण करा दिया गया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, आडिटोरियम निर्माण वाटर स्पोर्टस परियोजना फर्टिलाईजर, चिडियाघर आदि के अभी तक की प्रगति बारे मे विस्तार से जानकारी ली। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त एवं उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी ने किया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त खाद्य जीपी राय, सचिव जीडीए राम सिंह सहित पीडब्लूडी, विद्युत, एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *