डेस्क। पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कई सियासी रंजिशों में फसते नज़र आ रहें हैं। सूत्रों के अनुसार अब उनके खिलाफ सरकारी संपत्ति को बेचने पर कार्यवाही की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने इमरान खान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि अपने (इमरान सरकार के) कार्यकाल के दौरान उपहार के रूप में प्राप्त एक महंगा हार उन्होंने एक जौहरी को 18 करोड़ रुपए में बेच दिया था। जबकि इमरान खान को उपहार के रूप में प्राप्त हार को देश के तोशा-खाना (राज्य उपहार भंडार) में भेजना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि जांच एजेंसी एफआईए ने इमरान खान के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पाक कानूनों के अनुसार सार्वजनिक उपहारों को आधी कीमत देकर अपने पास रखा जा सकता है, लेकिन इमरान खान ने इसके बदले में केवल कुछ लाख रुपए ही जमा किये जो पूर्ण रूप से अवैध है।
Leave a Reply