Covid:- देश मे कोरोना एक बार पुनः दस्तक दे रहा है। आय दिन कोविड के नए केस सामने आ रहे हैं। दुनिया भर में कोविड के नए केस सामने आ रहे हैं। वही कोविड की पुनः बढ़ती स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है ओर लोगो को कोविड की नई लहर के लिए सचेत किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख सौम्य स्वामीनाथन ने कहा है कि सभी को कोरोना की नई लहर के लिए तैयार रहना चाहिए आगामी समय मे हमे कोविड के कहर से पुनः जूझना पड़ सकता है।
सौम्य स्वामीनाथन ने कहा कि जो भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं वह बेहद खतरनाक है। लोगो को सचेत रहने की आवश्यकता है। क्योंकि यह मामले तेजी से फैल रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखकर सभी को पहले से सचेत रहना चाहिए ओर इससे निपटने के लिए सभी को पहले से अपनी कमर कस लेनी चाहिए।
सौम्य स्वामीनाथन ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा है कि दुनिया मे एक बार पुनः कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मौत का आंकड़ा जो पहले कम हुआ था वह पुनः बढ़ने लगा है। यह वास्तव में चिंता का विषय है। Philip Schellekens के अनुसार अमीर देश अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी और जापान में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वही कम इनकम वाले देशों में भी कोविड का प्रकोप तेज हो रहा है। जिसके लिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है।
Leave a Reply