ब्यूरो चीफ राकेश कुमार केसरवानी
जनपद प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में तिवारीपुर लेहरा गांव निवासी सुनील पुत्र रामलाल कचहरी मे वकालत करते थे वह फाफामऊ मे गोहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास जीतमल पटेल के मकान में किराए पर रहते थे रात करीब 8:00 बजे वह अपने बाइक से गांव जा रहे थे तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया जब तक यह कुछ समझ पाते बदमाशों ने सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी और फिर भाग निकले खून से लथपथ सड़क पर गिरे अधिवक्ता को देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी पुलिस जख्मी वकील को स्वरूपरानी नेहरु मेडिकल ले गई वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
थोड़ी ही देर में तमाम वकील आ गये आप को बताते चलें कि डीएम एसएसपी एसपी सिटी कई थानों की फोर्स के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पुलिस के रवैए से नाराज वकीलों ने एसएसपी को हटाने हत्यारोपी ओं की तत्काल गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को 5000000 की आर्थिक मदद की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया हालांकि अधिकारी न किसी तरह समझा-बुझाकर वकीलों को शांत कराया एसएसपी अतुल शर्मा ने बताया कि प्रापर्टी डीलिंग के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। हत्यारोपितों की तलाश में क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Leave a Reply