उत्तर प्रदेश से आकर मध्यप्रदेश मे गाँजा बेच रहे युवकों को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने पकड़े

[object Promise]

छतरपुर-गोयरा थाना अंतर्गत ग्राम बछेराखेड़ा मे गाँजा बेच रहे युवकों को थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर धर दबोचा
बता दे की जिला छतरपुर मध्यप्रदेश के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा अपराधिक व्यक्तियों पर शिकंजा कसने एवं मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु संपूर्ण जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है दिनांक 21/04/2021 को मुखबिर से सूचना पर दो लड़के विनोद कुमार निसाद एवं जागेश्वर निसाद निवासी शहबाजपुर थाना नरैनी जिला बाँदा उ. प्र. के ग्राम बछेराखेड़ा में एक बैग में गांजा लिए बेचने की फिराख में घूम रहे है उक्त सूचना से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर सचिन शर्मा के निर्देशन में, एसडीओपी लवकुशनगर पीएल प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोयरा उप निरी. बृजेन्द्र कुमार चाचोंदिया द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम बछेरा खेड़ा पुलिस बल के साथ दबिश देकर दो गांजा तस्कर आरोपी विनोद कुमार निसाद पिता स्व.श्यामलाल निसाद उम्र 20 साल निवासी शहवाजपुर, एवं जागेश्वर निसाद पिता अच्छेलाल निसाद उम्र 20 साल निवासी ग्राम शहवाजपुर थाना नरैनी जिला बाँदा उ.प्र. को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से मादक पदार्थ 850 ग्राम सूखा गांजा , एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटर साइकिल एवं एक एमआई कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है व आरोपियो के विरुद्ध थाना गोयरा मे एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्य किया गया है आरोपियो को आज दिनांक 22/04/2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेजा गया है थाना प्रभारी गोयरा बृजेन्द्र कुमार चाचोंदिया,जीवन प्रजापति, महेंद्र सिंह , सूर्यप्रकाश बाजपेयी, कमल सिंह, आशीष सिंह, प्रदीप यादव, अमित शर्मा सराहनीय योगदान रहा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *