जनपद में स्वामित्त योजना आबादी सर्वे का कार्य के लिये वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद में स्वामित्त योजना आबादी सर्वे का कार्य के लिये वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 25 अगस्त/अध्यक्ष राजस्व परिषद, उ0प्र0 दीपक त्रिवेदी द्वारा आज वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जनपद में स्वामित्त योजना आबादी सर्वे का कार्य किये जाने के लिये पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिन्हित किये गये 10 ग्राम तहसील सदर में सर्वे से खरौनी बनायी जायेगी। मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा आगामी 02 अक्टूबर, 2020 को शुभारम्भ किया जायेगा। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में स्वामित्त योजना आबादी सर्वे के लिये जनपद सुलतानपुर की तहसील सदर के अन्तर्गत 10 चिन्हित ग्रामों के बारे में अध्यक्ष राजस्व परिषद, उ0प्र0 को अवगत कराया। अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, तहसीलदार सदर जितेन्द्र गौतम सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *