Crime : सरेशाम AK-47 से भूना पूर्व मेयर समीर कुमार को ड्राईवर सहित

[object Promise]

पटना. बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रविवार को मुजफ्फरपुर में दो लोगों की हत्या सनसनी फैल गई है. दरअसल अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार सिंह समेत दो लोगों को बनारस बैंक चौक के पास सरेशाम AK-47 से भून डाला. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. अपराधियों ने उनके कार पर गोलियों की बौझार कर दी. वहीं, इस घटना में समीर कुमार के ड्राइवर की भी मौत हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक समीर कुमार सिंह अपनी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड कार से अपने घर लौट रहे थे. तभी बनारस बैंक चौक के पास AK-47 से लैस बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गाड़ी के सामने से हुई ब्रस्ट फायर में पूरी गाड़ी छलनी हो गई.

घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि घटना वाली जगह से 6 कारतूस मिले हैं और करीब 17-18 राउंड फायर किए गए हैं.

खुलासा : अनूप जलोटा पर एक टीवी ऐक्ट्रेस ने लगाया सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप !

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *