देश की सबसे बड़ी मस्जिद में शुमार मशहूर जामा मस्जिद में हजारों की तादाद में भीड़ जमा है। दिल्ली की जामा मस्जिद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी वहां मौजूद रहे। दिल्ली की जामा मस्जिद में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी मस्जिद में हैं।भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को आज जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई।
लोग नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। आज दिल्ली में भीम आर्मी के चंद्रशेखर को मार्च निकालने की इजाजत नहीं मिली। चंद्रशेखर जामा मस्जिद पहुँच गए। भीड़ के बीच पहुंचे चंद्रशेखर हाथ में भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लिए हैं। मस्जिद में लोगों के हाथों में तिरंगा है और इस एक्ट के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आज शुक्रवार की नमाज के कारण यहां दूसरों दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ है. कोई बवाल न हो, इसके मद्देनज़र यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
दिल्ली ही नहीं बल्की पूरे देश में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। यूपी में लखनऊ में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. पूरे लखनऊ को कई भागों में बांटा गया है.।शुक्रवार सुबह से यूपी के कई शहरों में इंटरनेट और एसएमएस सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई. संभल, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, देवबंद, मऊ समेत कुछ अन्य जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद है. गुरुवार की हिंसा के खिलाफ यूपी पुलिस ने लगभग 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाजवादी पार्टी नेता शफिकुर रहमान और फिरोज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Leave a Reply