नई दिल्ली, लगभग 20 सालों की लड़ाई के बाद नौफ मरवाई को सऊदी अरब का पहला प्रमाणित योग प्रशिक्षक (योगा इंस्ट्रक्टर) घोषित किया गया है। उनके प्रयासों और संघर्ष की तारीफ करते हुए, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सऊदी अरब में योग को प्रचलित करने के लिए मरवाई को पद्म श्री से सम्मानित किया।
यह कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात हो सकती है, लेकिन वास्तव में योग प्रशिक्षिका नौफ मरवाई के लिए नहीं क्योंकि उनका परिवार हमेशा बदलाव की मशाल अपने हाथ में लेकर चला है। नौफ के पिता, एथलीट मोहम्मद मारवाई, 45 साल पहले सऊदी अरब में मार्शल आट्र्स लाए थे। जिसकी वजह से उन्हें चरमपंथी ताकतों का काफी विरोध झेलना पड़ा था।
एक मीडिया समूह को नौफ ने बतया कि दो दशक पहले सऊदी में मैं एकमात्र योग टीचर थी और 2004 में केवल मैंने ही योग के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की थी। मैंने हजारों लोगों और कई योग शिक्षकों को प्रशिक्षित किया, जो अब सऊदी और अन्य अरब देशों के कई शहरों में पढ़ा रहे हैं. यहां पर योग कई लोगों और अधिकारियों के लिए नयी और अंजान चीज़ थी। मैंने उन्हें 2006 में योग को कानूनी रूप से मान्यता दिए जाने के लिए संपर्क किया लेकिन इससे कुछ निष्कर्ष नहीं निकला।
इस संबंध में बदलाव 2015 में आने शुरू हुए, जब महिलाओं के खेलों और योग को लेकर कुछ चरमपंथियों के साथ मेरा संघर्ष चल रहा था। 21 जून को भारत के प्रधानमंत्री की कोशिशों से जब संयुक्त राष्ट्र ने योग दिवस के रूप में घोषित किया था, उसके बाद उस दिन हमने जेद्दाह में आधिकारिक रूप से सार्वजनिक तौर पर पहला योग उत्सव मनाया। इसके बाद हर साल हमें योग को प्रचारित करने का मौका मिल गया।
उन्होंने बताया कि हालात में तब सुधार हुआ जब फरवरी 2017 में मैंने राजकुमारी रीमा बंत बंदार अल सऊद से मुलाकात की, वह सऊदी अरब की स्पोट्र्स अथॉरिटी फॉर प्लानिंग एंड डेवेलपमेंट की डिप्टी प्रेसीडेंट थीं। सरकार में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। जून 2017 में, सऊदी अरब के जनरल स्पोट्र्स अथॉरिटी ने हमें योग दिवस समारोह के लिए समर्थन दिया। जनरल स्पोट्र्स अथॉरिटी वहां आने वाले लोगों की संख्या को देखकर आश्चर्यचकित था।
यहाँ पर है भूतों का बसेरा, इस बीच पर जो गया, लौट कर नहीं आया
Leave a Reply